जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौरा जगदीशपुर माधवपुर गांव के पास शनिवार दोपहर जेसीबी की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। मौके से नाराज ग्रामीणों ने रविवार दोपहर हालापुर गांव के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जेसीबी चालक को पकड़ने व केस दर्ज कराने की मांग को लेकर राजमार्ग जाम कर दिया। पिता दीपक, भाई समेत अन्य परिजन व बलईपुर गांव से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का आरोप लगाते हुए मृतकों के शवों को रखकर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी होने पर जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे।