फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में टीनशेड के बरामदे में बल्ली से लटका हुआ मिला युवक का शव

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढ़ेमा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टीनशेड के बरामदे में बल्ली से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतिगरपुर थाने के ढ़ेमा गांव निवासी सभापति पुत्र विश्वनाथ वर्मा (36वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टीनशेड के बरामदे में बल्ली से लटकता हुआ मिला। मृतक की पत्नी मालती वर्मा अपने इकलौते बेटे आशू पटेल (17वर्ष) के साथ मायके गई हुई है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें