फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, कलान से बेलवाई तक हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा

ishwar ashish Updated Mon, 02 Jun 2025 03:45 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा कलान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निकट स्थित कलान चौराहे से शुरू हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल लोगों ने बैंड-बाजे की धुन पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। कलान कॉलेज के प्रबंधक और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह (राजू भैया) ने बताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। फूलपुर, शाहगंज, कादीपुर और जलालपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा की गई हिंसक कार्रवाई का भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने पीओके में आतंकवादियों के 9 बंकर नष्ट कर दिए। अखंड नगर थाना अध्यक्ष महेंद्र सिंह की देखरेख में सुरक्षा बल तैनात रहे। यात्रा का समापन बेलवाई स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कलान कॉलेज के प्रबंधक व भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह रज्जू भईया ने मीडिया से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद हमारे वीर जवानों के पराक्रम, उनके साहस, उनके दम्य शौर्य की जो स्थिति थी उसको लेकर जो उत्साह जो उमंग हम लोगों के बीच में था उसी को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें