फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: नूडल बेसन कारोबारी के यहां छापेमारी, व्यापारी ने विभागीय कर्मचारी पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

सुल्तानपुर में बुधवार को खाद्य अधिकारियों की टीम ने नूडल्स-बेसन कारोबारी के यहां छापेमारी की। खाद्य अधिकारियों ने आईजीआरएस पर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सैम्पल संग्रहित करते हुए लैब जांच के लिए भेजा है। वहीं, व्यवसाई ने खाद्य विभाग में तैनात एक कर्मचारी पर पैसे नहीं देने पर शिकायत का आरोप लगाया है। हालांकि अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज किया है। दरअसल शहर के रहने वाले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यवसाई राजेंद्र कसौधन का अहिमाने बाजार में न्यूडल्स बेसन का गोदाम है। जहां पर माल तैयार किया जाता है। जहां बुधवार को खाद्य विभाग के अधिकारी अजीत कुमार ने अपनी टीम के साथ छापेमारी किया। व्यापारी राजेंद्र ने बताया कि बसंत वर्मा 17 सालों से विभाग में चपरासी है। वो दिनभर उगाही करता है। उसने हमसे पैसा मांगा नहीं दिया तो उसने किसी के माध्यम से आईजीआरएस पर शिकायत कराया। वो सारे व्यपारियों से पैसे लेता है। खाद्य विभाग के अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत आई थी जिसके क्रम में हमने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की। दो नमूना बेसन और नूडल्स का आया है जिस प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पैसे की बात के आरोप से इनकार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें