घने कोहरे और गलन से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रात से शुरू हुआ कोहरा सोमवार सुबह तक और घना हो गया। स्थिति यह रही कि रोड के किनारे वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर कोहरा छंटने का इंतजार करते दिखे। कोहरा कहीं पर कम तो कहीं पर ज्यादा दिखा पर ज्यादातर जगहों पर दृश्यता 10-15 मीटर की रही। कोहरे का असर रेल संचालन पर भी दिखा। दूर से आने वाली कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुचीं। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिन ऐसे हालत बने रह सकते हैं।