फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: कांग्रेस की सरकार से ऊब गए थे बाबा साहब: राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली

भारतीय जनता पार्टी ही बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की अनुयायी है। बाकी सभी पार्टियां सिर्फ राजनीति के लिए उन्हें भुनाती हैं। कांग्रेस की सरकार में बाबा साहब मंत्री थे लेकिन वे सरकार से इतना ऊब गए थे कि उन्हें कांग्रेस की सरकार को छोड़ना पड़ा। ये बातें उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने बुधवार को जयसिंहपुर के चोरमा गांव में आयोजित भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेई के जयंती कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि देश के सभी महापुरुषों को भाजपा याद करती है उसमें बाबा साहब भी है। जब पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने लिए भारत रत्न ले लिया इंदिरा गांधी ने जीवित रहते ही भारत रत्न ले लिया लेकिन देश को कानून देने वाले बाबा साहब डॉ भीम को इतना विद्वान होने के बाद भी कांग्रेस की सरकार ने भारत रत्न नहीं दिया। जब भाजपा समर्थन जनता पार्टी की सरकार बनी तब उन्हें भारत रत्न दिया गया था। भाजपा उनके प्रति श्रद्धा रखती है। पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने देश के लिए जिस प्रकार सपना देखा था, भाजपा उसे पूरा करने में लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें