फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: जिस हिंदू का खून न खौला, खून नहीं वह पानी है... बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अमेठी के सगरा आश्रम के पीठाश्वर मौनी स्वामी उद्धेलित हो गए। अत्याचार पर बोले जिस हिंदू का खून नहीं खौला, खून नहीं वह पानी है। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर लोगों को मरना है तो मार कर मरो। शहर के तिकोनिया पार्क में आरएसएस की ओर से आयोजित जनाक्रोश रैली को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मौनी स्वामी ने लोगों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि मै हत्या नहीं आतंकवाद का वध करुंगा। उन्होंने राम चरित्र मानस की एक चौपाई सुनाते हुए कहा कि अनुज वधू भगिनी सुत नारी, सुनि सठ सम ये कन्या चारी। इनहि कुदृष्टि बिलोकहिं जोई, ताहि वधे कुछ पाप न होई। ये बुझदिली मेरे सीने में नहीं, मेरे संस्कार में नहीं। उनके संबोधन पर लोगों ने नारे लगाए। इसके बाद शहर में मौनी स्वामी के नेतृत्व में निकाली गई रैली के जरिए लोगों को बंग्लादेश में हिंदुओं के बहन-बेटियों व माताओं के साथ किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूक किया। रैली में आरएसएस के डॉ. एके सिंह, डॉ. निशा सिंह, महेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, आयोजक व नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें