फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: चार दिनों से उत्पात मचा रहा लंगूर, अब तक कई लोगों को कर चुका है घायल

सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना अंतर्गत बेलहरी गांव में चार दिनों से उत्पात मचा रहा लंगूर अब आसपास के गांवों में भी आतंक फैला रहा है। रविवार को वन विभाग के वाचर योगेश मिश्र को घायल करने के बाद सोमवार को दिनभर वन विभाग की टीम उसे पकड़ने का प्रयास करती रही लेकिन लंगूर पकड़ में नहीं आया। मंगलवार को लंगूर गोपालपुर (द्वितीय) पहुंचा, जहां उसने पंकज सिंह और अतुल सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों का जयसिंहपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हुआ। ग्रामीणों के अनुसार लंगूर दोपहिया और ट्रैक्टर जैसे वाहनों को देखकर आक्रामक हो जाता है और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा चुका है। वन विभाग की टीम लंगूर को पकड़ने में लगी है लेकिन वह अब तक बच निकल रहा है और लगातार स्थान बदल रहा है। मंगलवार को जयसिंहपुर रेंजर मो. जायर, वन दरोगा चंद्र प्रकाश, वन रक्षक मनोज गुप्ता, विभाष सिंह, दैनिक वाचर धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार, अखिलेश, उमाशंकर, सुखदेव, चौकीदार सुरकेश, किसाने उर्फ लैभागन की पूरी टीम पिंजरा और जाल लगाकर दिन भर गोपालपुर में कॉम्बिंग की, लेकिन लंगूर को पकड़ने में सफल नहीं हो सके। शाम करीब 5 बजे लंगूर सभी को चकमा देकर नानेमऊ के जंगलों की ओर भाग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें