फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: बारिश ने चौपट कर दी सैकड़ों बीघे धान की फसल, किसानों ने प्रशासन ने मांगी मदद

सुल्तानपुर के धम्मौर क्षेत्र के कानूपुर ग्राम में सैकड़ों बीघा धान की फसल बर्बाद हो रही है। पिछले दिनों बारिश में धान की फसल डूब गई। खेतों में जल जमाव होने से धान की कटाई नहीं हो सकी। कानूपुर गांव के किसान लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से धान की फसल गिर गई थी। जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ा। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार उसे खेत में लगे धान के फसल की अच्छी उपज होगी और अच्छी कमाई भी होगी लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान त्रियुगी नारायण ने बताया कि धान की फसल में इस बार नुकसान उठाना पड़ा है। भारी क्षति हुई है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। किसान राजनारायण त्रिपाठी, अयोध्या यादव, स्वामी यादव, छेदी यादव समेत अन्य किसानों ने जिलाधिकारी से मदद की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें