फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: बिल चुकता करने के बाद भी बकायेदार बन जा रहें उपभोक्ता, एकमुश्त समाधान योजना में निगम की खुल रही पोल

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर में विद्युत निगम की गड़बड़ी और कर्मचारियों की लापरवाही ने बिल चुकता करने वाले उपभोक्ताओं को भी बकायेदार बना दिया है। बड़ा बिल देख उपभोक्ताओं के होश उड़ जा रहे हैं। वे उपकेंद्रों या फिर अधिकारियों का चक्कर लगा रहें हैं लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। एक तरफ आश्वासन और दूसरी तरफ नोटिस से उपभोक्ता हलाकान हो गए हैं। दोस्तपुर विद्युत उपकेंद्र पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत चल रहे पंजीकरण कार्य में बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने आपबीती बताई है। कहा कि अब उनके जमा बिल की रसीद कोई देखने वाला नहीं है। दो किस्त जमा करने से चूके, पूरे बकाया राशि की थमा दी नोटिस दोस्तपुर एसडीओ कार्यालय में सुबह आए गंगापुर भुलिया निवासी बृजनाथ यादव ने बताया कि पिछले वर्ष के एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने पर उनकी 4500 रुपये की किस्त बंधी थी। उनकी दो किस्त नहीं जमा हो पाई। अब पूरे बकाया राशि की किस्त जमा करने की नोटिस जारी हो गई है। उनकी रसीद कोई देखने वाला नहीं है। 370 युनिट का आया साढ़े सात हजार रुपये बिल एसडीओ कार्यालय पहुंचे मरुई किसुनदासपुर निवासी लल्लन प्रसाद ने बताया कि मीटर 370 युनिट बिजली की खपत बता रहा है और बिजली बिल साढ़े सात हजार रुपये आ गया है। कभी कोई मीटर रीडर रीडिंग करने नहीं जाता है। कई बार आया लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। संशोधन के बाद ही पंजीकरण करवाउंगा। 12 किस्त जमा किया, फिर भी आ गया 45,000 रुपये पुराना बिल हरथुआ बभनपुर निवासी खैरुल निशा ने बताया कि कनेक्शन मेरे पति के नाम है। बकाया बिल जमा करने के लिए किस्त बंधी थी। 12 किस्त जमा करने के बाद भी 45 हजार रुपये पुराना बिल आ गया है। आने पर अधिकारी इसे संशोधित नहीं करवा रहे हैं। सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से बिल आ रहा गलत अवर अभियंता प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ कार्यालय में सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से बिल गलत आ रहा है। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए लिखा-पढ़ी की जा रही है। समस्या का निदान कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें