यूपी के सुल्तानपुर में रविवार को सीटेट परीक्षा के दौरान में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है। इस पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का आरोप है। कोतवाली नगर पुलिस उसे लेकर थाने लेकर गई। आरोपी से पूछताछ कर रही है। स्कूल के प्राचार्य ने तहरीर पुलिस में दी है। मामला कोतवाली नगर के गोपाल पब्लिक स्कूल ओमनगर का है। यहां सीटेट परीक्षा चल रही थी। प्रथम पाली में सुबह 9:30 से दिन में 12 बजे तक परीक्षा आयोजित थी। प्रयागराज के तेलीयरगंज अंतर्गत मेंहदौरी निवासी प्रकाश वीर मिश्रा के स्थान पर फर्जी परीक्षा देते हुए गौरव कुमार सिंह पुत्र झारखंडे सिंह निवासी इंद्रपुर छीड़ी थाना शादीयाबाद गाजीपुर को पकड़ा गया।