फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में संविदा बिजली कर्मी की करंट से मौत, परिजन बोले- शट डाउन के बाद भी सप्लाई चालू कर दी गई

यूपी के सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर में एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कादीपुर-अखंडनगर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह हादसा नेपई क्षेत्र के पीपरीपट्टी गांव में उस समय हुआ जब जितेंद्र कुमार बिजली के खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शट डाउन लेने के बावजूद बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई, जिसके कारण उन्हें करंट लगा और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आक्रोशित भीड़ ने अलीपुर विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद एक अन्य संविदा कर्मी के साथ मारपीट भी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक जिप्सी, एक कार और एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार शाम को शव पहुंचने के बाद कादीपुर के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम और स्थानीय विधायक राजेश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक जितेंद्र गौतम के परिजनों ने उप जिलाधिकारी कादीपुर को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। यह मांग पत्र मृतक की पत्नी निर्मला देवी द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसमें प्रशासन से कई प्रमुख मांगें रखी गई हैं। मांग पत्र में पीड़ित परिवार के बच्चों के भविष्य और लालन-पालन के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि, रहने के लिए शासकीय आवास योजना के तहत मकान, और जीवन यापन के लिए 1 बीघा जमीन (बच्चों व पत्नी के नाम) आवंटित करने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और नियमित विधवा पेंशन की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है। विद्युत विभाग की ओर से नियमानुसार बीमा और क्लेम की राशि दिलाने की भी अपील की गई है। परिवार ने यह भी मांग की है कि ग्राम सभा अलीपुर कांपा के किसी भी बच्चे या ग्रामीण के खिलाफ कोई फर्जी मुकदमा दर्ज न किया जाए। मृतक जितेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी निर्मला देवी, 7 वर्षीय पुत्र आलोक और एक 5 वर्षीय बच्चे सहित अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें