सुल्तानपुर जिले के बलिया हाईवे पर केलन सरैया के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रियान पुत्र इलियास निवासी विश्रामपुर बेवाना जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। चौकी प्रभारी बरौंसा धर्मेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे और जरूरी कार्रवाई की।