फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो तस्कर घायल

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार की तड़के पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मझगवां गांव के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर मवेशियों की तस्करी की योजना बना रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। घायलों की पहचान नावेद और साहिल के रूप में हुई। दोनों को सीएचसी, कादीपुर में भर्ती कराया गया है। मौके से तीसरे तस्कर सुशील उपाध्याय को भी पकड़ा गया है। नावेद और साहिल मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। जबकि, सुशील उपाध्याय कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बीरी हाजीपुर गांव का रहने वाला है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गो-तस्करी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें