फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में खेत की सिंचाई कर रहे अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की रात एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह खेत की सिंचाई कर रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना अखंड नगर थाना क्षेत्र के मरूई किशुनदासपुर गांव की है। गांव निवासी महेंद्र कुमार मौर्य (52) की हत्या हुई है। वह कादीपुर तहसील में वकालत करते थे। रविवार की शाम करीब 6:00 बजे वह घर से खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। परिवारीजन रात के भोजन के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटे तो फोन किया गया। फोन नहीं उठा तो परिवारीजन खेत की तरफ गए। वहां उनका शव पड़ा मिला। यह देख घरवालों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दौरान पुलिस और परिवारीजन के बीच गहमागहमी भी हुई। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। परिवारीजन से तहरीर लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें