यूपी के सुल्तानपुर में क्रिसमस के पर्व अब मात्र दो दिन दूर है। प्रभु यीशू के आगमन को लेकर आंतरिक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गिरजाघरों की साफ-सफाई के साथ झांकियां बनना शुरू हो गई है। स्कूल-कॉलेजों में भी विविध कार्यक्रमों के साथ क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लाज को तैयार किया जा रहा है। गिरजाघरों में कैरल गान और सुबह प्रार्थना सभाएं चल रही हैं। शहर के सिविल लाइंस स्थित संत पॉल कैथोलिक गिरजाघर व क्राइस्ट चर्च में 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व के मद्देनजर सजाया जा रहा है। वहीं अनुयायी भी अपने घरों में छोटी-छोटी झांकियां बना रहे है। फॉदर डेमियन गोम्स के नेतृत्व में प्रार्थना सभा के लिए कैथोलिक चर्च में विशेष तैयारियां चल रही हैं।