फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में कोहरे के साथ ठंड में इजाफा, गेहूं को लाभ... दलहन-तिलहन को नुकसान की आशंका

सुल्तानपुर में विभिन्न इलाकों में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह-सुबह निकलने वाले राहगीरों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूली बच्चों को भी ठंड और कोहरे के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। गेहूं की सिंचाई कर रहे किसानों का कहना है कि ठंड और कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित होगा, जिससे फसल की बढ़वार बेहतर होगी। हालांकि, दलहन और तिलहन की फसलों पर कोहरे और पाले का प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आलू की खेती करने वाले किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही पाले से फसल को बचाने के लिए समय पर दवाओं के छिड़काव की सलाह दी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि सावधानी और उचित प्रबंधन से किसान मौसम के इस बदलाव का बेहतर लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें