सुल्तानपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक धरना-प्रदर्शन चला। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता और आम मतदाताओं की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।