फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में चोरों ने शराब ठेके से सात पेटी... और चिकन की दुकान से 15 किलो मुर्गे किए पार

सुल्तानपुर में चोरों ने शराब ठेका और चिकन की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर मोड़ की है। यहां शिशिर कुमार यादव के नाम पर देशी शराब का ठेका है। बगल में ही गोलू की चिकन शॉप है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने देशी शराब के ठेके की कुंडी टूटी देखी। ठेकेदार को फोन करके जानकारी दी। गोलू की चिकन शॉप के पिंजड़े का भी ताला टूटा था। सूचना पर ठेकेदार मौके पर पहुंचा तो ठेके से सात पेटी देशी शराब, दो हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और टीवी गायब था। इतना ही नहीं, चोरों ने बगल के चिकन की दुकान से करीब 15 किलो वजन के पांच मुर्गे भी पार कर दिए। कोतवाल अखंड देव मिश्र ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें