सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को जयसिंहपुर ब्लॉक के मिश्रौली गांव में आयोजित चौपाल में मंडलायुक्त अयोध्या व नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने हिस्सा लिया। उनके सामने गांव में कराए गए विकास कार्य व योजनाओं के दिए गए लाभ की सूची पढ़ी गई। लोगों से आपत्तियां पूछी गईं। पूछने पर लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी बताई। इसके बाद कमिश्नर से बाल विकास विभाग की दो लाभार्थी महिलाओं अमिता सोनी व रोली प्रजापति की गोदभराई करते हुए उन्हें डाल में फल, सब्जी आदि सामाग्री दी। चौपाल में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। मंडलायुक्त के साथ डीएम कुमार हर्ष, सीडीओ विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।