फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: अमृत भारत के कामों का लिया जायजा, अफवाहों पर डीआरएम ने लगाया विराम

नरेंद्र आर्य Updated Fri, 21 Aug 2026 07:25 PM IST

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे के बाद सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बजट में कटौती की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि सभी कार्य स्वीकृत योजना और तय ड्राइंग के अनुसार कराए जा रहे हैं। डीआरएम ने बताया कि जिन प्लेटफॉर्मों पर लिफ्ट नहीं है, वहां नई लिफ्ट लगाई जाएगी। दूसरे फुट ओवरब्रिज को अंतिम छोर तक जोड़ने का काम भी होगा। इससे यात्रियों और दिव्यांगजनों को सुविधा मिलेगी। स्टेशन के नए भवन का ढांचा लगभग तैयार है और अंदरूनी फिनिशिंग चल रही है। सर्कुलेटिंग एरिया को भी दुरुस्त किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें