फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लोन की किश्त न चुकानी पड़े, इसलिए कलेक्शन एजेंट की कर दी हत्या

सुल्तानपुर में दोस्तपुर थाना क्षेत्र के देवरपुर में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या का राजफाश हो गया है। लोन की किश्त न चुकानी पड़े, इसलिए आरोपी ने सरिया से हमला करके एजेंट की हत्या की थी। एजेंट को गांव बुलाने के लिए दो घंटे के भीतर 22 बार काल भी की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। जौनपुर के थाना मड़ियाहूं अंतर्गत कुत्तुपुर, छंगापुर निवासी सूरज शुक्ला एलएंडटी कंपनी में कलेक्शन एजेंट थे। सोमवार सुबह उनका खून से लथपथ शव दोस्तपुर के देवरपुर गांव में अरहर के खेत में मिला था। पुलिस आशनाई के एंगल पर जांच कर रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को हत्या का राजफाश हुआ तो वारदात की वजह कुछ और ही सामने आई। पुलिस के मुताबिक पलिया गोलपुर निवासी प्रियेश ऊर्फ पिंकू ने कंपनी से 40 हजार रुपये का लोन लिया था। लोन की किश्त के लिए सूरज अक्सर उसके पास आता रहता था और दबाव बनाता था। उसने सूरज से 80 हजार का लोन दिलाने और उनमें से 40 हजार रुपये जमा करने का आफर भी दिया था, लेकिन सूरज इसके लिए राजी नहीं हुआ था। लोन की किश्त न चुकानी पड़े, इसलिए प्रियेश ने सूरज की हत्या करने की ठान ली। रविवार को शाम पांच से सात बजे के बीच प्रियेश ने सूरज को 22 बार काल की और गांव बुलाया। वह सूरज को उसी की बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर अरहर के खेत के पास ले गया और फिर सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वापस गांव चला आया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि हत्यारोपी प्रियेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त छह सूत की सरिया भी बरामद कर ली गई है। दो घंटे के भीतर प्रियेश ने 22 बार सूरज को काल की, ये बात काल डिटेल रिपोर्ट से सामने आई तो पुलिस का प्रियेश पर शक गहरा गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें