फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभांश बढ़ाने की मांग करते हुए सुल्तानपुर में कोटेदारों ने किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार को कोटेदारों ने ई-पॉस मशीन लेकर तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अन्य राज्यों की तरह से खाद्यान्न का लाभांश बढ़ाने की रखी। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये प्रति क्विंटल ही मिलता है। यूपी की तुलना में गुजरात, दिल्ली केरल, हरियाणा, गोवा व दिल्ली में कोटेदारों को अधिक लाभांश दिया जा रहा है। इस दशा में उत्तर प्रदेश के सभी कोटेदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा कोटेदार आयुष्मान कार्ड, किसान फॉर्मर रजिस्ट्री, एसआईआर वोटर लिस्ट संशोधन में भी सहयोग कर रहे हैं। अन्य प्रदेशों की तरह यूपी में भी कोटेदारों का लाभांश बढ़ाया जाए। मिनिमम इनकम की गारंटी दी जाए। कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। विधान सभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राम लखन, प्रेमचंद्र शर्मा, गीता सिंह, सतीश पांडेय, शिवशंकर सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, गया प्रसाद यादव, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में कोटेदार शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें