फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लंभुआ स्टेशन पर जीआरपी से तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, बिहार ले जा रहे थे शराब

सुल्तानपुर में जीआरपी ने लंभुआ रेलवे स्टेशन से शराब तस्करी में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 70 हजार रुपये का माल बरामद हुआ है। शराब बिहार ले जाई जा रही थी। जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 के वाराणसी छोर पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर इनके पास से 12 बैग में रखी 344 टेट्रा पैक और 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों में बिहार के पटना निवासी वैभव राज (19) और रोशन कुमार (20) के अलावा सुल्तानपुर के जयसिंहपुर निवासी अमन तिवारी (25) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग ठेकों से शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे। वहां प्रतिबंध के चलते ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। होली के मौके पर अधिक मुनाफा कमाने की उनकी योजना थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें