यूपी के सुल्तानपुर में कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित पलहीपुर निवासी सतनाम (50) रविवार सुबह घर से टहलने निकले थे। उन्हें कुड़वार-हलियापुर मार्ग के पलहीपुर गांव के पास एक डंपर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पैगापुर के पास सड़क जाम कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। दुर्घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे।