सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के जहरा गांव निवासी युवक संदिग्ध हाल में लापता हो गया। वह शुक्रवार को अपने ससुराल से घर के लिए निकला था। रास्ते में भरुहा गांव के पास नहर के किनारे उसकी बाइक लावारिस हाल में मिली है। उसका फोन भी बंद है। घटना से परिजन परेशान हैं। वहीं सूचना पाकर पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी है।