फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र मेँ क्रांतिक्रारियों की शहादत पर महिलाओं ने लिखे निबंध, जीती सिलाई मशीन, राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजन

काकोरी कांड की बरसी पर बृहस्पतिवार को नगर के चिल्ड्रेन पार्क में राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। विजेता 20 महिलाओं को सिलाई मशीन और 200 को कैंची प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल ने क्रांतिकारियों को शहादत दिवस पर नमन किया। कहा कि आज ही के दिन 1927 को क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी दी गई थी। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर यादव, राम निवास तोमर सिंह एवं उमेश पटेल रहे। क्रांतिकारियों पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सिमरन, द्वितीय पुरस्कार रौनक विश्वकर्मा एवं तृतीय पुरस्कार कार्तिका कुमारी को मिला। अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव महताब आलम एवं संचालन प्रदेश प्रवक्ता शिब्बू शेख ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें