फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर थम गए पहिए, स्कूलों में परीक्षा का बदलना पड़ा समय; ड्यूटी पर पहुंचने को पैदल भागे

रेणुकूट नगर में जाम अब नासूर बन गया है। जिम्मेदारों की बेरुखी और ओवरलोड वाहनों के बेखौफ़ संचालन से कोई ऐसा दिन नहीं ज़ब जाम न लग रहा हो। शुक्रवार को फिर रेणुकूट से अनपरा मार्ग पर वाहनों की गति थम गई। ऐसा जाम लगा कि स्कूलों को परीक्षा का समय बदलना पड़ गया। ड्यूटी पर पहुंचने के लिए कर्मचारी वाहन छोड़कर पैदल ही भागे। जाम की समस्या पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। नगर में आए दिन लग रहे जाम के बावजूद ओवरलोड ट्रकों के धड़ल्ले से संचालन के कारण प्रतिदिन लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। बीते दो दिनों से भी नगर सहित पिपरी क्षेत्र में जाम के कारण काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें