फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तटवर्ती गांवों में घुसा रिहंद जलाशय का पानी, विद्यालय नहीं जा पा रहे हरिजन बस्ती और बैगा टोला के बच्चे

रिहंद जलाशय में पानी बढ़ने के बाद गड़िया, पडरी, डडीहरा व किरवानी गांव में पानी घुस गया है। सड़कों पर पानी भरने की वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गांव में जलीय जीवों के आने का भी खतरा बढ़ गया है। ऐसे में ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं। उधर गांव में पानी भरने के कारण गड़िया में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में जाने वाले हरिजन बस्ती और बैगा टोला के बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव ने बताया कि उनके पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था शिक्षा विभाग को करनी चाहिए, जिससे उनका पठन-पाठन प्रभावित न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें