फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र पुलिस लाइन परिसर में वाराणसी जोन की अंतर जनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता का आगाज

सोनभद्र पुलिस लाइन परिसर में वाराणसी जोन की अंतर जनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन सोनभद्र, भदोही, गाजीपुर और आजमगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया। मानव पिरामिड बनाकर खिलाड़ियों ने आकर्षक खेल दिखाए। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी हौसलाफजाई की। कहा कि हार-जीत की परवाह किए बिना खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। उनका खेल ही उन्हें आगे ले जाएगा। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के सभी जिलों से टीमों को प्रतिभाग करना था। हालांकि पहले दिन मिर्जापुर, मऊ, चंदौली, बलिया, जौनपुर और कमिश्नरेट वाराणसी की टीमें शामिल नहीं हो सकीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें