सोनभद्र जिले की कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के कस्बा पुलिस चौकी अंतर्गत अंबेडकर नगर चौराहे पर स्थित शिव-हनुमान मंदिर में सोमवार रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। लोगों ने बताया कि सुबह दर्शन के लिए पहुंचने पर देखा गया कि हनुमान जी की प्रतिमा खंडित अवस्था में पड़ी है। घटना को लेकर श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। मंदिर से सटे एक किराना-सब्जी की दुकान में चोरी की घटना को भी अंजाम दिया गया है।