फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में लेट गए सपा नेता, बोले- जर्जर सड़कों के नाम पर हो रहा घोटाला, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 04:20 PM IST

गड्ढों में तब्दील हो चुकी सर्विस लेन और मुख्य मार्गों की मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्विस लेन पर बने गड्ढों में लेटकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार 'गड्ढा मुक्त सड़क' का दावा करती है और इसके नाम पर अरबों रुपये खर्च करने की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे एकदम उलट है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों के नाम पर भारी घोटाला हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस मार्ग पर प्रदर्शन किया गया, उसी रास्ते से सरकारी मेडिकल कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, डीएम और एसपी कार्यालय समेत कई जरूरी संस्थान जुड़े हैं। इस मार्ग से रोजाना एंबुलेंस और सैकड़ों स्कूलों के बच्चे भी गुजरते हैं। बच्चे साइकिल से गिरते हैं, घायल होते हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि और सत्ता पक्ष के नेता जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं और निजी कार्यों में व्यस्त हैं। वहीं पार्टी नेता मनीष त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा राज में आम जनता सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से लगातार दूर होती जा रही है, जबकि मंत्री और विधायक जन समस्याओं से मुंह मोड़े हुए हैं। प्रदर्शन में पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, महेंद्र भारती, रवि यादव, मुन्ना कुशवाहा, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल और सरोज पासवान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें