कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस ट्रक में चावल की बोरियों के पीछे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस शराब तस्करी का तरीका देख दंग रह गई। ट्रक पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया है।