फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में तीन की मौत, सड़क के गड्ढ़े में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, पुलिस कर रही जांच

कोन-तेलगुडवा मार्ग पर हर्रा बिलरुआ गांव के पास रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित होकर उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा निवासी विकास चेरो (21) पुत्र रामसिंगार चेरो, राहुल पासवान (26) पुत्र ज्वाला पासवान, कृष्णा पासवान (24) पुत्र लौटन पासवान बाइक से तेलगुड़वा की तरफ से घर लौट रहे थे। गांव के बिलरुआ टोला के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढे में पड़कर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोन एसओ गोपाल जी गुप्ता ने तीनों घायलों को कोन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें