फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिवलिंग को नाले में फेंक भाग गए थे चोर, महाकालेश्वर मंदिर में हुई थी चोरी, लोगों में आक्रोश

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:06 AM IST

सोनभद्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत सेक्टर बी. चौराहे के पास स्थित महाकालेश्वर मंदिर से बीती रात शिवलिंग चोरी हो गया। कुछ दूरी पर स्थित नाले से ग्रामीणों ने शिवलिंग बरामद किया। घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शुक्रवार की सुबह रोज की तरह बचऊ शर्मा साफ सफाई करने पहुंचे तो मंदिर से शिव लिंग गायब देख सन्न रह गए। इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे डाला चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह ने छानबीन शुरू की। रहवासियों ने कुछ दूरी पर स्थित नाले में रात्रि को कोई वस्तु गिरने की तेज आवाज आने की जानकारी दी। पुलिस ने वहां तलाश की तो नाले के नीचे शिवलिंग प्राप्त हुआ। उसे बाहर निकालकर स्थापित किया गया। घटना से लोगों में आक्रोश है। भाजपा नेता मनीष तिवारी ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को जल्द ही चिह्नित कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें