ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर रहा। दवा विक्रेता समिति के बैनर तले एक गुट ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ऑनलाइन दवा बिक्री को अवैध बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई। दूसरी ओर सोनभद्र केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बंद को गलत ठहराते हुए सामान्य दिनों की तरह कारोबार जारी रखा।