फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में सपा का अनोखा प्रदर्शन, दोगुनी कीमत पर बिक रहा गिट्टी-बालू, नियंत्रण करने की मांग

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Mar 2025 04:59 PM IST

रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के पास सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। गिट्टी-बालू के दामों में बेतहाशा वृद्धि का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बालू-गिट्टी महंगा होने से लोग अपना घर नहीं बना पा रहे हैं। बिल्डिंग मैटेरियल और बालू-गिट्टी के दाम आसमान छू रहे हैं। वर्तमान में बालू 3500 प्रति ट्राॅली और गिट्टी 4800 प्रति ट्रॉली है। यही गिट्टी-बालू सपा सरकार में लगभग आधी कीमत का था। सरकार की गलत नीतियों के चले ऐसी स्थिति बनी है। तत्काल बालू-गिट्टी के दामों पर अंकुश लगाए। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन महंगाई बढ़ाकर जनता को धोखा दे रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें