मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान सोमवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। बभनी व म्योरपुर थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से चार अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को दबोच लिया। तस्करों के कब्जे से दो गाड़ियां, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल और 127 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए सभी आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर प्रयागराज के झूंसी में सप्लाई करते थे।