फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने स्टेट भूमि का किया निरीक्षण, पुलिस कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की कवायद; VIDEO

तहसील मुख्यालय स्थित स्टेट की भूमि पर बने कृषि विभाग के जर्जर उपसंभाग कार्यालय भवन का शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निखिल यादव और क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता और उसके उपयोग की संभावनाओं का जायजा लिया गया। एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीओ की पहल पर संयुक्त निरीक्षण किया गया। तहसील मुख्यालय में पर्याप्त स्थान के अभाव को देखते हुए इस भूमि के उपयोग की संभावना पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेट की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के बाद कृषि विभाग के उपसंभाग कार्यालय परिसर के निर्माण अथवा अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए संबंधित उच्चाधिकारियों से प्रस्ताव स्वीकृत कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल अरुण कनौजिया, विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें