फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में नाली निर्माण का काम रोकने पर भड़के रहवासी, निजी कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 05 Feb 2025 07:49 PM IST

डाला नगर के वार्ड नंबर दो मलिन बस्ती में नाली निर्माण को लेकर बुधवार को निजी कंपनी के कर्मचारियों और रहवासियों के बीच मारपीट हो गई। कंपनी के कर्मचारी कार्यस्थल को अपना क्षेत्र बताकर काम रोकवाने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नगर पंचायत की ओर से मलिन बस्ती में नाली निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को निजी कंपनी के अधिकारी व सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। नाली निर्माण का कार्य रोकवाने लगे। बस्ती वासियों ने इस पर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर नौबत मारपीट तक आ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों को डाला चौकी पर ले गई। बड़ी संख्या में चौकी पर लोगों की भीड़ जुटने के बाद चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने चोपन थाने पर आने को कहा। नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी ने कहा कि कंपनी के लोग मनमानी रवैया अपनाकर मलिन बस्ती निवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह कार्य सरकारी विकास निधि से हो रहा है, जिसे जबरन रोका जा रहा है। जहां बस्ती है, वहां नियमानुसार विकास कार्य को गति प्रदान कराना नगर पंचायत के एजेंडे में शामिल है। वहीं इस संबंध सीओ सिटी डाॅ.चारू द्विवेदी ने कहा कि नाली निर्माण रोकने को लेकर मलिन बस्ती व निजी कंपनी के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को भविष्य में विवाद न करने की हिदायत दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें