महाकुंभ हादसे में मृतकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने सरकार पर मृतकों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को मृतकों और लापता लोगों की सूची जल्द जारी करनी चाहिए। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार महाकुंभ हादसे में घायल लोगों के इलाज और दवाओं की समुचित व्यवस्था करे। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के बावजूद सरकार ने अभी तक मृतकों के लिए दो मिनट का मौन तक नहीं रखा है। मुन्ना कुशवाहा ने मामले को संसद में उठाने की मांग करते हुए कहा कि संसद में महाकुंभ हादसे पर चर्चा तक नहीं होना दुखद है। हवन पूजन में गोपाल गुप्ता, जुनैद अंसारी, धीरज पटेल, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे।