कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपना दल-एस के पूर्व विधायक हरिराम चेरो के पुत्र पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए पूर्व विधायक के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 16 नवंबर की है। दूसरी ओर, पूर्व विधायक के दूसरे पुत्र ने अपने बड़े भाई के साथ मारपीट करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और गायब करने का आरोप लगाया है।