फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Pragati Chand Updated Sat, 14 Mar 2026 06:15 PM IST

दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जिला बनाओ, विकास कराओ के नारे लगाए और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग दो दशक से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि चुनावी सभाओं में दुद्धी को सभी मानकों पर खरा बताते हुए जिला बनाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन सरकार बनने के बाद इस पर अमल नहीं होता। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, विष्णु कांत तिवारी, रामजी पांडेय ने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को जिला घोषित करना चाहिए। प्रदेश में ऐसे कई जिले हैं जिनकी आबादी दुद्धी क्षेत्र से भी कम है, इसके बावजूद मानक का बहाना बनाकर मांग को टाला जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें