फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर्शियल सिलिंडर को माला पहनाकर, आरती उतार कर किया बढ़े दाम का विरोध; VIDEO

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को कमर्शियल गैस सिलिंडर के बढ़े दामों का अनोखे अंदाज में विरोध किया। रॉबर्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर को माला पहनाकर आरती उतारी और अच्छे दिन का वादा करके शासन में आई भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कामर्शियल सिलिंडर का दाम तीन हजार के पार पहुंच गया है। नेतृत्व करते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन आज जिस तरीके से मंहगाई की चाभुक जनता पर चल रही है, ये किसी से छिपा नहीं है। आज कमर्शियल सिलिंडर का दाम तीन हजार रुपये के पार चला गया। जिसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। जो चाय पांच रुपये में मिल रहा था वह आज 10 रुपये में मिलने लगा। आरोप लगाया कि आम आदमी की थाली से निवाला खींचने का काम भाजपा सरकार कर रही है। गैस का दाम बढ़ने से व्यापारी, दुकानदार भाजपा सरकार से परेशान हैं। रसोई गैस सिलिंडर का दाम 60 रुपये बढ़ाए जाने से माता बहनों को काफी दिक्कत आ रही है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य महंगा करने का काम कर रही है। अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरी ने कहा कि आज देश में मंहगाई बढ़ाकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि पूंजीपतियों की सरकार चल रही है। दिवाकर भारती ने कहा कि इस सरकार में पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों का दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सरोज पटेल, मनीष केड़िया, श्यामसुंदर सोनकर, मनोज केवट, शौर्य त्रिपाठी, संदीप भारती, अर्जुन खरवार, सुरेंद्र प्रजापति, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें