फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, देवी-देवताओं की झांकियां रहीं शामिल, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

रामनवमी पर रविवार को हर तरफ जय श्रीराम का उद्घोष गूंजता रहा। भगवा झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सिर पर केशरिया साफा बांधकर गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों लोग इसमें शामिल हुए। लाठी, त्रिशुल, कटार के साथ वीरांगनाओं ने यात्रा की शोभा बढ़ाई तो युवा भी आकर्षक करतब दिखाते रहे। देवी-देवताओं की झांकियां मन मोहती रहीं। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज में श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति की ओर से श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में फूलाें से सजे रथ पर श्रीराम दरबार की झांकी विराजमान रही। भगवान शंकर, मां दुर्गा, मां काली, बजरंग बली की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, प्रसाद, फल, बिस्कुट एवं शीतल जल वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। मेन चौक से बढ़ौली चौक, सिविल लाइन, महिला थाना तिराहा होते हुए यात्रा देर शाम वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी व महामंत्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में इस बार मेरा प्लास्टिक-मेरी जिम्मेदारी अभियान को भी शामिल किया गया। इससे संबंधित झांकी भी यात्रा में शामिल रही। इसके माध्यम से लोगों से अपील की गई कि अपने घरों से निकलने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक को इधर-उधर न फेंकें। उसे बोरे में रखकर उचित प्रबंधन करें, ताकि जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। शोभायात्रा में शिव शंकर गुप्ता, जितेंद्र, हर्ष अग्रवाल, शीतल सिंह, धर्मराज सिंह, आनंद मिश्रा, रवींद्र केसरी, मनोज जालान, आशीष अग्रवाल, संगम गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, रमेश जायसवाल, आनंद गुप्ता, नंदलाल, संजय जायसवाल, मनोज सोनकर, राजेश गुप्ता, कौशल किशोर, महेश, प्रशांत सिंह, प्रशांत जैन, बलराम सोनी आदि शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। भारी फोर्स यात्रा के आगे-पीछे मुस्तैद रही। कोन: ब्लॉक के विभिन्न गांवों से निकला जुलूस कोन हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां से सभी झांकियां व जुलूस एक साथ होकर हनुमान मंदिर से होते हुए खेतकटवा देवी मंदिर होते हुए कोन बाजार व बसस्टैंड के रास्ते पुन: हनुमान मंदिर पर पहुंचीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें