रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में प्रथम वर्ष के छात्र युवराज के मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। पुलिस ने ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के अवसाद को मौत की वजह बताई है तो परिजनों ने इससे साफ इंकार किया है। हालांकि, फिलहाल वह भी कोई स्पष्ट कारण बताने की स्थिति में नहीं थी।