फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस हरकत में

चोपन में सोशल मीडिया में एक धर्म विशेष को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पुलिस ने भाजपा नेता पर केस दर्ज़ किया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई गई। थाना क्षेत्र निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी के सोशल मीडिया अकॉउंट से एक पोस्ट किया गया था। इसमें दशहरा पर रावण दहन की परम्परा को दूसरे धर्म से जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। किसी ने इसके स्क्रीन शॉट के साथ पुलिस से एक्स पर शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए चोपन पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज़ किया। इस बाबत एएसपी कालू सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश पर मनीष तिवारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज़ कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। कहा कि सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर नजर रखी जा रही है। विवादित पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें