फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, युवक गंभीर रूप से घायल; VIDEO

विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार देर रात एक अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई, जिससे दुकान पर बैठे 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि महुली निवासी शिवम कुमार गुप्ता (17) पुत्र राजकुमार गुप्ता शनिवार रात करीब 10:45 बजे अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण स्थित महुली खेल मैदान में एक युवक कार चलाना सीख रहा था। बताया जाता है कि कार चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए सीधे शिवम की दुकान में जा घुसी। हादसे में शिवम कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक नंदकिशोर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से कार के नीचे दबे घायल युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि भेजा गया। बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक सहित उसमें सवार युवकों को थाने पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना में दुकान को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें