सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साला गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही।