फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेश के अधिवक्ताओं का राष्ट्रीय सम्मेल कटक में होगा ; अधिवक्ताओं के मुद्दों पर होगी चर्चा

ओडिशा के कटक में होने वाले आल इंडिया लायर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश के भी अधिवक्ता प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में अधिवक्ताओं के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आइलाज के प्रदेश सह संयोजक प्रभु सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को सिविल बार सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 21 व 22 दिसंबर को होना है। सम्मेलन में प्रदेश के अधिवक्ता विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन में अधिवक्ता हितों की आवाज उठाई जाएगी। देश में अलग-अलग स्थानों पर अधिवक्ताओं, जजों की हत्या कर दी गई। इससे भय का माहौल बना हुआ है। अधिवक्ता किसी भी पक्ष को लेकर न्यायपालिका में खड़ा होता है। विरोधी उसे दुश्मन मान लेता है। अधिवक्ताओं के लिए प्रदेश सरकार 5 लाख, दिल्ली सरकार 10 लाख व राजस्थान सरकार की ओर से 14 लाख रुपये दिया जा रहा है। इसमें वृद्धि होनी चाहिए। सम्मेलन में देश के कई उच्च न्यायालय के जज मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें